अगस्त 13, 2024 8:53 अपराह्न

printer

रांची पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एक उग्रवादी अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल सिंह को रांची के नगड़ी से गिरफ्तार किया

रांची पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एक उग्रवादी अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल सिंह को रांची के नगड़ी से गिरफ्तार किया है। अर्जुन सिंह गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके विरुद्ध गुमला जिले में 9 केस दर्ज है। लंबे समय से वह इन मामलो में फरार चल रहा था। पुलिस ने उससे विरुद्ध गुमला जिले में उसके घर पर कुर्की की भी कार्रवाई की थी।