अप्रैल 27, 2024 5:08 अपराह्न

printer

रांची नगर निगम को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश

राज्य सरकार ने राजधानी रांची में पेयजल संकट को देखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश नगर निगम को दिया है। गौरतलब है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग नियमावली के तहत तीन हजार स्क्वायर फीट से अधिक वाले आवासों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आवश्यक है, लेकिन  लगभग साठ हजार आवास रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं करायें हैं। ऐसे में रांची नगर निगम जल्द सर्वे कराकर इन आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का कार्य सुनिश्चित कराए।