रांची में आयोजित जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, हजारीबाग और सिमडेगा की टीमें अलग-अलग वर्ग में फाइनल में पहुंच गयी हैं। बालिका अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रांची ने खूंटी को 6-0 से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा ने हजारीबाग को 8-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, खूंटी और हजारीबाग की टीमों ने अपने मुकाबले जीत कर बालक अंडर-17 वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। उधर, सिमडेगा और खूंटी की टीमें बालक अंडर-15 के फाइनल में पहुंच गयी हैं।
Site Admin | अगस्त 20, 2025 11:51 पूर्वाह्न
रांची: जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, हजारीबाग और सिमडेगा की टीमें अलग-अलग वर्ग में फाइनल में पहुंची
