रांची के बड़गाईं जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज बड़गांई के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार और शैलेश कुमार के वर्तमान पदस्थापन दफ्तर और आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसे लेकर एसीबी की टीम रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और चाईबासा में छापेमारी कर रही है। शैलेश कुमार वर्तमान में हजारीबाग सदर के एसडीओ हैं। जबकि मनोज कुमार चाईबासा के नोवामुंडी में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि हजारीबाग में एसडीओ कार्यालय और एसडीओ शैलेश कुमार के आवास के पास सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
उधर गिरिडीह में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद के ठिकानों पर भी एसीबी की छापेमारी चल रही है।
Site Admin | सितम्बर 11, 2024 8:03 अपराह्न
रांची: जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़गांई के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार और शैलेश कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की