मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 7, 2024 2:45 अपराह्न | JHARKHAND MAUSAM

printer

रांची, गढ़वा और सरायकेला समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आज से 10 जून तक हीट वेव चलेगी

रांची, गढ़वा और सरायकेला समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आज से 10 जून तक हीट वेव चलेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलेगी। रांची में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि नौ जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओऱ दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला