मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 16, 2024 9:22 अपराह्न

printer

रांची के रिम्स में जूनियर रेजिडेंट के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा सेवा पूरी तरह प्रभावित रही

कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में देशभर में आंदोलन जारी है। विभिन्न चिकित्सा संघों की हड़ताल से देश भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रांची के रिम्स में भी जूनियर रेजिडेंट के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गयी है। इस बीच, भारतीय चिकित्सा संघ ने कल सुबह छह बजे से अगले 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। चिकित्सा संघ ने कहा है कि सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला