रांची के रातू थाना क्षेत्र में आज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रांची-डाल्टेनगंज मार्ग एनएच 75 पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इधर, रामगढ़ जिले के पतरातु-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बीती रात हाईवा ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरकाकाना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।