राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 10 किलोमीटर की परिधि में मुर्गा और अंडे की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बता देें कि आईसीएआर-एनआइएचएसएडी भोपाल में रांची के मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के कुक्कुटों के नमूनों में एच फाइव एन वन एवियन इन्फ्लूएंजा -बर्ड फ्लू की पृष्टि हुई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इस इलाके में एहतियात को लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी किया है।
Site Admin | मई 22, 2024 6:45 अपराह्न
रांची के मोरहाबादी इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 10 किलोमीटर की परिधि में मुर्गा और अंडे की खरीद बिक्री पर रोक