मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 19, 2024 2:22 अपराह्न

printer

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कल से हॉकी रांची लीग होगा शुरू

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कल से हॉकी रांची लीग शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस लीग में कुल 20 टीम हिस्सा लेंगी। इसमें 12 पुरूषों की टीम होगी जबकि महिलाओं की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का पहला चरण 26 अप्रैल तक होगा। इसके बाद दूसरा चरण 10 मई के बाद शुरू होगा। इस बीच झारखंड हॉकी की मेजबानी में 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग रांची में खेला जायेगा जो 10 मई तक चलेगा। इसमें झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बंगाल, मिजोरम, मणिपुर और ओड़िशा की टीम भाग लेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला