नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने रांची के बुढ़मू से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और कारतूस भी मिले हैं। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
Site Admin | जून 3, 2025 12:28 अपराह्न
रांची के बुढ़मू से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार