रांची के नए नगर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर दोनों पुलिस अधीक्षकों ने कहा कि शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा विधि-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, पीड़ितों को न्याय दिलाने और नशीले पदार्थ पर रोक लगाने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। इधर, कोडरमा, जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अनुदीप सिंह ने आज पदभार ग्रहण किया।
News On AIR | सितम्बर 10, 2023 9:20 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi | रांची के नए नगर पुलिस अधीक्षक रा
रांची के नए नगर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने आज पदभार ग्रहण कर लिया
