अप्रैल 1, 2024 4:46 अपराह्न

printer

रांची के ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान जारी

रांची के ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पिछले दो दिनों में कुल 328 लोगों का नियम के उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है। ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने आज बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ट्रैफिक दुरुस्त करने को लेकर अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नियम का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुये चालान काटा जा रहा है।