मार्च 30, 2024 7:38 अपराह्न

printer

रांची के एचइसी स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह मनाया गया

रांची के एचइसी स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह आज मनाया गया। समारोह में  एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति अतुल चौहान, उप कुलपति अशोक श्रीवास्तव के अलावा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के सीईओ  मौजूद रहे। इस दौरान 321 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गयी। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कुलपति श्री चौहान ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा इस विश्वविद्यालय की पूंजी है।