राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से येलो अलर्ट की चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में अलगे छह दिनों तक गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं कल गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।
Site Admin | मई 19, 2024 8:01 अपराह्न
रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत