अगस्त 23, 2025 11:09 पूर्वाह्न

printer

रांची: अंडर-23 सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

अंडर-23 सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन शैली और महिला कुश्ती प्रतियोगिता रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में शुरु हो गयी है। इसका उद्घाटन खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। पहले दिन फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 10 स्वर्ण, 10 रजत  और 20 कांस्य पदक के लिए मुकाबले हुए। इसमें 162 अंक लेकर हरियाणा पहले, 145 अंकों से साथ दिल्ली दूसरे और 123 अंकों के साथ एसएससीबी तीसरे स्थान पर रहा। आज महिला पहलवानों के बीच प्रतियोगिताएं होंगी।