रांची में चल रही अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा पहले जबकि महाराष्ट्र दूसरे औऱ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे दिन सभी 10 भार वर्गों में महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 50 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की हनी कुमारी, 53 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की हंसिका, 55किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र की अहिल्या, 57 किलोग्राम वर्ग में में दिल्ली की नेहा ने पदक जीता।
इसके साथ ही, 59 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र की धनाश्री, 62 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की सविता, 65 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की पुल्कित, 68 किलोग्राम वर्ग में एसएससीबी की प्रियंका, 72किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की मंजू, 76 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की सिमरण ने जीत हासिल की।