जून 26, 2024 6:36 अपराह्न

printer

रांचीन में तीन-दिवसीय दक्षिणी छोटा नागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरु

राजधानी रांची के कांके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र खेल मैदान में आज से तीन दिवसीय दक्षिणी छोटा नागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरु हो गया है। इस प्रतियोगिता में पांच जिलों के लगभग 400 पुलिसकर्मी खिलाड़ी के रूप में शामिल हो रहे हैं।