रसायन और संबद्ध उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद ने भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में परिषद के प्रदीप खेरुका ने कहा कि अमरीका में भारत का इत्र की बोतलों का बड़ा निर्यात बाजार है और शुल्क में कमी से इस क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। श्री खेरुका ने कहा कि अब भारत को अन्य देशों की तुलना में कम शुल्क देना पडेगा, जिससे अन्य व्यापार क्षेत्रों में भी निर्यात बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
News On AIR | फ़रवरी 9, 2026 8:30 पूर्वाह्न
रसायन और संबद्ध उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद ने भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया