जनवरी 22, 2026 2:27 अपराह्न

printer

रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहा है: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

रसायन और पेट्रोकेमिकल राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। वे आज नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ द्वारा आयोजित 14वें फिक्‍की रसायन और पेट्रोकेमिकल पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने इस क्षेत्र को भारतीय विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र की मेरूदंड बताया और कहा कि कर सुधारों, नियामक सरलीकरण तथा व्यापार में सुगमता के कारण यह संभव हुआ है।

   

सुश्री पटेल ने कहा कि जीएसटी के सुधारों ने विवादों को कम कर दिया है और शुल्क संबंधी विकृतियों को दूर किया है, जिससे निर्माताओं को लाभ हुआ है। उन्‍होंने कहा कि नियामक सुधारों के कारण कारखाना स्तर पर अनुपालन में 60 से 70 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियां अब विज्ञान और जोखिम के आकलन पर आधारित हैं।