मार्च 3, 2026 7:14 अपराह्न

printer

रसायन और उर्वरक मंत्रालय मना रहा है जनऔषधि सप्ताह 2026, 47 शिविर किए गए आयोजित

रसायन और उर्वरक मंत्रालय जनऔषधि सप्ताह 2026 मना रहा है। यह किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है। अभियान के तीसरे दिन आज 47 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच शिविर शामिल थे, जिनमें मौके पर ही निदान, मुफ्त परामर्श और जनऔषधि दवाओं का व्यापक वितरण किया गया। यह अभियान 7 मार्च तक जारी रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला