रसायन और उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली में सेवा संकल्प के लिए एक बैठक आयोजित की।
मंत्रालय ने कहा कि बैठक में इस दृष्टिकोण पर बल दिया गया कि कार्यस्थल कर्तव्य, सेवा और समर्पण के संगम के माध्यम से तीर्थयात्रा की पवित्रता का प्रतीक होना चाहिए।
इस अवसर पर सचिव रजत कुमार मिश्रा ने इस बात पर बल दिया कि वर्ष 2014 में वीवीआईपी संस्कृति का उन्मूलन एक ऐतिहासिक पहल थी जिसने शासन में विनम्रता और समानता को संस्थागत रूप दिया।
श्री मिश्रा ने सभी कर्मचारियों से आधुनिक कार्य वातावरण को पूर्ण समर्पण के साथ अपनाने का आग्रह किया।