रसायन और उर्वरक मंत्रालय के लिए सरकार ने हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है। मंत्रालय ने बताया कि नवगठित समिति में संसदीय प्रतिनिधियों की अच्छी-खासी संख्या है। इसमें छह सांसदों को नामित किया गया है। केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समिति के अध्यक्ष होंगे। मंत्रालय ने आगे बताया कि समिति का मुख्य कार्य मंत्रालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों के आधिकारिक प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील उपयोग की समीक्षा करना तथा उस पर सुझाव देना है।
News On AIR | फ़रवरी 26, 2026 4:30 अपराह्न
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के लिए सरकार ने हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया