जनवरी 25, 2025 7:53 पूर्वाह्न

printer

रविवार को दूसरी बार इजराइली-बंधकों के बदले फिलि‍स्‍तीनी की रिहाई होगी

फलस्‍तीन के सशस्‍त्र गुट हमास ने इजराइल के उन चार महिला बंधकों के नाम जारी कर दिए हैं जिन्‍हें इजराइल के साथ गाजा युद्ध विराम समझौते के अंतर्गत आज रिहा किए जाने की संभावना है। हमास द्वारा बंधक बनाए गए ये सभी महिलाएं इजराइल की सैनिक हैं।

 

इन बंधकों की रिहाई के बदले इजराइल की जेलों में बंद 180 फिल‍िस्‍तीनी कैदियों को रिहा किया जा सकता है। पिछले रविवार को लागू युद्ध विराम के बाद से दूसरी बार इजराइली बंधकों के बदले फिलि‍स्‍तीनी की रिहाई होगी।    

 

    इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के अंतर्गत छह हफ्तों में इजराइल के 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा और इसके बदले में सैकड़ों फिलिस्‍तीनी कैदी भी रिहा किए जाएंगे।

 

पिछले वर्ष सात अक्‍तूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुआ यह युद्ध समझौते के बाद अब रूक गया है। इस हमले में बारह सौ लोग मारे गए थे और हमास ने दौ सौ 51 लोगों को बंधक बना लिया था।