मार्च 2, 2025 6:46 अपराह्न

printer

रमज़ान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है

रमज़ान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। बडी संख्या में लोग कल रात मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह अदा करने पहुचें। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना है और महीने के अंत में ईद-उल-फ़ितर मनायी जाती है।

 

खाड़ी देशों में आज पवित्र माह रमज़ान का दूसरा रोजा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमज़ान शुरू होने पर लोगों को बधाई दी है।