फ़रवरी 10, 2026 10:31 अपराह्न

printer

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सेशेल्स के विदेश मंत्री और रक्षा प्रमुख से मुलाकात की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में सेशेल्स के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉरे और रक्षा प्रमुख मेजर जनरल माइकल एंसेल्मे मार्क रोसेट से मुलाकात की।

दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-2026 का भी स्वागत किया। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, जलविज्ञान, जहाज और विमान यात्राओं, रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

रक्षा सचिव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा में सेशेल्स की भागीदारी के साथ-साथ अगले सप्ताह विशाखापट्टनम में आयोजित होने वाले मिलान अभ्यास 2026 में भी सेशेल्स की भागीदारी का स्वागत किया।

दोनों पक्षों ने महासागर – क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति पर भी चर्चा की, जो सभी क्षेत्रों में समावेशी, सहयोगात्मक और सतत सुरक्षा और विकास के लिए भारत का दृष्टिकोण है।

उन्होंने साझा चुनौतियों विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्र में सहयोगात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग के भविष्य के अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया।