जुलाई 17, 2025 7:24 अपराह्न

printer

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में एवरेस्ट पर्वत और किलिमंजारो पर्वतारोहण अभियानों को औपचारिक रूप से रवाना किया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में एवरेस्ट पर्वत और किलिमंजारो पर्वतारोहण अभियानों को औपचारिक रूप से रवाना किया। एवरेस्ट का यह अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के साठ गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग और जवाहर पर्वतारोहण तथा शीतकालीन खेल संस्थान पहलगाम के सहयोग से किया गया था।

    इस अवसर पर, रक्षा सचिव ने दोनों टीमों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और साहस की प्रंशसा की। उन्होंने कहा कि ये अभियान केवल चोटियों पर चढ़ने के साथ-साथ साहसिक खेलों में भारत की उत्कृष्टता और नेतृत्व को प्रदर्शित करता है। इस टीम ने इस वर्ष 23 मई को खुम्बू घाटी से होते हुए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ाई की थी। इस अभियान का उद्देश्य प्रशिक्षकों को एवरेस्ट का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।