फ़रवरी 11, 2026 6:07 पूर्वाह्न

printer

रक्षा विभाग ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया-2026 का मसौदा किया तैयार

रक्षा विभाग ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डी.ए.पी.)-2026 का मसौदा तैयार किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मसौदा उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अधिग्रहण की गति को तेज करेगा और देश में रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को बढ़ावा देगा। प्रस्तावित मसौदे का उद्देश्य रक्षा उत्पादन बढ़ाना, और खरीद में तेजी लाना है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रस्तावित मसौदा रक्षा विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देगा और साथ ही आयात को केवल घरेलू स्तर पर अनुपलब्ध और महत्वपूर्ण उपकरणों तक सीमित रखेगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा और तकनीकी विकास को एक ही धागे में पिरोना और विकसित भारत-2047 के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है।