जनवरी 18, 2026 8:31 अपराह्न

printer

रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनना भारत का प्रमुख लक्ष्य है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनना भारत का प्रमुख लक्ष्य है। वे नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा स्थापित संयंत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री की उपस्थिति में पिनाका निर्देशित रॉकेट की पहली खेप रवाना की गई। श्री सिंह ने कहा कि संयंत्र में विकसित पिनाका मिसाइलों का निर्यात शुरू हो चुका है और कई देशों ने इन्हें खरीदने में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां भारत के रक्षा उद्योग की ताकत को दर्शाती हैं और यह देश की निर्यात क्षमता को भी बढ़ाती हैं।