फ़रवरी 2, 2026 8:26 अपराह्न

printer

रक्षा लेखा विभाग में प्रशासन सुधार के लिए एआई प्रणालियों का विस्तार

रक्षा लेखा विभाग में प्रशासन और निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ए.आई. प्रणालियों के उपयोग का विस्तार किया जा रहा है। यह जानकारी रक्षा लेखा नियंत्रक जनरल विश्वजीत सहाय ने दी। वे पुणे में रक्षा विभाग के राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर सेना के दक्षिणी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भी उपस्थित थे। नया प्रशिक्षण केंद्र भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारियों के लिए दीर्घकालिक व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, सेना, नौसेना और वायु सेना के साथ-साथ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, तटरक्षक बल और अन्य संबंधित संस्थानों के लिए रक्षा वित्तीय प्रबंधन पाठ्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला