रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के जोड़ा तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशीला रखी। इस दौरान कांके विधायक समरी लाल भी उपस्थित थे। मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जोड़ा तालाब में लोक आस्था का महापर्व छठ कई वर्षों से भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीएल के सीएसआर फंड से यह कार्य कराया जाएगा। सौंदर्यीकरण हो जाने से छठ व्रतियों को काफी सुविधा मिलेगी।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2024 9:55 अपराह्न
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के जोड़ा तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशीला रखी