अक्टूबर 10, 2025 8:59 अपराह्न

printer

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई में ब्रिटेन के रक्षा राज्य मंत्री वर्नन कोकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज मुंबई में ब्रिटेन के रक्षा राज्य मंत्री वर्नन कोकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप -सी एस जी की भारत यात्रा के दौरान हुई।

 

चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की। साथ ही भारत-ब्रिटेन सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया। इसमें समुद्री सहयोग, स्वदेशी रक्षा निर्माण, वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं में अवसर तलाशना शामिल है।

 

चर्चा में एक स्वतंत्र, खुली और नियम-आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।

 

दोनों मंत्रियों ने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान अपनाए गए ‘भारत-ब्रिटेन विजन 2035’ द्वारा निर्देशित एक मजबूत और बहुआयामी रक्षा साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला