रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में जल संकट को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि रांची सहित पूरे झारखंड में गर्मी दस्तक दे चुकी है। लेकिन पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारी शून्य है। श्री सेठ ने कहा है कि जिस महीने में पानी उपलब्ध कराने की सारी तैयारी हो जानी चाहिए, उस महीने तक पेयजल विभाग सिर्फ दस प्रतिशत राशि खर्च कर पायी है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पेयजल की योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं।
Site Admin | मार्च 18, 2025 3:56 अपराह्न
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में जल संकट को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा
