रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कल नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया और कैडेटों व शिक्षकों से बातचीत कर उनके अनुभवों को जाना। यह दौरा न केवल स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, बल्कि कैडेटों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ।
रक्षा राज्य मंत्री ने इस दौरान कैडेटों को सफलता के तीन मूल मंत्र- समर्पण, अनुशासन और भक्ति अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि ये गुण हर कुशल नेतृत्वकर्ता के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कैडेटों से अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने का आग्रह किया और राष्ट्र सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की सीख दी।