रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची रेल मंडल में चल रही रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान श्री सेठ ने रेल अधिकारियों से रांची, हटिया, नामकुम, टाटीसिल्वे, गंगाघाट, मुरी, सिल्ली और पिस्का स्टेशन के उन्नयन कार्य की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने रांची रेलवे स्टेशन पर चल रहे उन्नयन कार्य का अवलोकन किया और दिशा-निर्देश दिए। श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने जो वादे किए थे, वे अब धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंदर रेलवे के क्षेत्र में तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी। समीक्षा बैठक में अन्य लोगों के अलावा मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा भी मौजूद थे।
रांची
Site Admin | जून 30, 2024 8:19 अपराह्न
रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची रेल मंडल में चल रही रेल परियोजनाओं की समीक्षा की
