रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने आज विजयादशमी पर रामगढ़ स्थित पंजाब रेजीमेंट सेंटर और सिख रेजीमेंट सेंटर में जवानों के साथ शस्त्र पूजा की। इस दौरान श्री सेठ ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है।
उन्होंने जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वे अपने परिवार से दूर रहकर मां भारती की सेवा में लगे हैं। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना आज दुनिया के किसी भी देश की सेना से कमजोर नहीं है।