अक्टूबर 14, 2025 10:17 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में “रेडी, रेलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स” नामक पुस्तक का विमोचन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में एक समारोह में “रेडी, रेलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स” नामक पुस्तक का विमोचन किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान द्वारा लिखित यह पुस्तक देश के सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु एक व्यापक और भविष्योन्मुखी खाका प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक साइबरस्पेस, अंतरिक्ष-सक्षम संचालन, संज्ञानात्मक युद्ध जैसे उभरते क्षेत्रों और सशस्त्र बलों के लिए उनकी बढ़ती प्रासंगिकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए युद्ध के बदलते स्वरूप का गहन विश्लेषण प्रदान करती है।