मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2025 2:27 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कीरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की; उन्‍होंने महिला-पुरूष समानता और विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन का संकल्प लिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महिलाओं की भागीदारी और एकीकरण का प्रबल समर्थक रहा है। श्री सिंह ने आज नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार देश के सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें नेतृत्व और सेवा करने के समान अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत लैंगिक समानता और विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सैन्य योगदान देने वाले देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज नई दिल्ली में विश्‍व भर के 15 देशों के अधिकारियों की उपस्थिति संयुक्त राष्ट्र के सूक्ष्म उद्देश्य और एकता और सहयोग की उसकी स्थायी भावना को दर्शाती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला