रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल दिवस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर 1999 में कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।