जुलाई 4, 2025 10:53 पूर्वाह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अल्लूरी सीताराम राजू को उनकी 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अल्लूरी सीताराम राजू को उनकी 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया और जनजातीय समुदायों के अधिकारों और सम्मान के लिए निडरता से खड़े रहे। उन्होंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू का बलिदान और प्रतिरोध का जीवन न्याय और आत्म-सम्मान की खोज में सभी को प्रेरित करता रहेगा।