मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 12, 2024 2:05 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सीमा सड़क संगठन -बीआरओ द्वारा 2 हजार 236 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं का निर्माण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित देश के 11 सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया है।

   

वर्चुअल उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  सरकार के सत्ता में आने से पहले, विकास की गति रुक ​​गई थी और पूर्वोत्तर और सीमावर्ती राज्य विकास के अवसरों से भी वंचित थे।

 

लेकिन केंद्र में सरकार बदलने के बाद पूर्वोत्तर और सीमावर्ती राज्यों को विकास की मुख्यधारा में वापस लाया गया है। इतना ही नहीं रक्षा क्षेत्र में इन क्षेत्रों के महत्व को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विकास को गति देने की पहल भी की गई है।

   

रक्षा मंत्री ने आज 22 सड़कों, 51 पुलों और 02 अन्य विविध परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

   

इन परियोजनाओं में से 19 का निर्माण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में, 11 लद्दाख में, 18 अरुणाचल प्रदेश, 9 उत्तराखंड, 6 सिक्किम, 5 हिमाचल प्रदेश में, दो-दो पश्चिम बंगाल और राजस्थान में और एक-एक नागालैंड और मिजोरम में किया गया है।