रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान भारत की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष – सीडीएस जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी शामिल हुए। इस बैठक में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।
Site Admin | मई 13, 2025 2:06 अपराह्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की पश्चिमी सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की
