अप्रैल 5, 2025 8:21 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कर्नाटक में कारवाड नौसेना अड्डे पर हिन्‍द महासागर में सागर अभियान के अंतर्गत आईएनएस सुनैना को हरी झंडी दिखाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कर्नाटक में कारवाड नौसेना अड्डे पर हिन्‍द महासागर में सागर अभियान के अंतर्गत आईएनएस सुनैना को हरी झंडी दिखाई। सागर- सिक्‍योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है जिसमें हिन्‍द महासागर क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग किया जाता है। आज राष्‍ट्रीय नौवहन दिवस और सागर अभियान की दसवीं वर्षगांठ है।

    श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सागर अभियान भारत की नौवहन क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सामूहिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय नौसेना अत्‍याधुनिक पोतों, हथियारों और उपकरणों से लेस है तथा पूरी तरह से प्रशिक्षित है। उन्‍होंने कहा कि पडोसी नौवहन क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए समग्रता और सुरक्षित परिवेश में काम करने की आवश्‍यकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला