अप्रैल 3, 2025 4:33 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए अभियानों को हरी झंडी दिखाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा के लिए अभियानों को हरी झंडी दिखाई। पर्वतारोहियों से बातचीत करते हुए, श्री सिंह ने उनके साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये अभियान युवाओं को प्रेरित करेंगे। 

    भारतीय सेना का माउंट एवरेस्ट अभियान, जिसमें 34 पर्वतारोही शामिल हैं, पारंपरिक साउथ कोल रूट का अनुसरण करेंगे और इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी करेंगे। संयुक्त भारत-नेपाल अभियान, जिसका उद्देश्य माउंट कंचनजंगा पर विजय प्राप्‍त करना है, में भारतीय सेना के 12 पर्वतारोही और नेपाली सेना के छह पर्वतारोही शामिल होंगे। इसका नेतृत्व भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह करेंगे। इसके अतिरिक्त, माउंट एवरेस्ट पर एक संयुक्त एनसीसी अभियान का नेतृत्व कर्नल अमित बिष्ट करेंगे। टीम में पाँच महिला कैडेट, पाँच पुरुष कैडेट, चार अधिकारी और 11 स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारी शामिल हैं। इस महीने शुरू होने वाले इस अभियान का लक्ष्य मई 2025 तक अपने-अपने शिखर पर पहुंचना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला