मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 7, 2025 12:42 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में मालदीव के रक्षामंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों नेता सैन्‍य प्रशिक्षण, नियमित सैन्य अभ्यास और रक्षा परियोजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर वार्ता करेंगे।
 
मालदीव के रक्षा मंत्री कल से भारत की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे गोवा और मुंबई भी जाएंगे।
 
भारत और मालदीव के बीच ऐतिहासिक, भाषाई और जातीय संबंध हैं। मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में महत्‍वपूर्ण स्थान रखता है।
 
दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में विशेष भूमिका निभाते हैं, जो सभी के लिए सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण का हिस्‍सा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला