जनवरी 2, 2025 6:07 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी आर डी ओ से अपने अनुसंधान और विकास में स्‍टार्टअप्‍स समेत अन्‍य क्षेत्रों में संभावनायें खोजने का आहवान किया है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी आर डी ओ से अपने अनुसंधान और विकास में स्‍टार्टअप्‍स समेत अन्‍य क्षेत्रों में संभावनायें खोजने का आहवान किया है। श्री सिंह ने आज नई दिल्‍ली में डी आर डी ओ के 67वें स्‍थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इससे विचारों को प्रोत्‍साहन मिलेगा और भारतीय रक्षा क्षेत्र को नई प्रौद्योगिकियों के मिलने की संभावना बनेगी। उन्‍होंने सेना के लिए नई तकनीक विकसित करने के लिए डी आर डी ओ की सराहना की।

    श्री सिंह ने वर्ष 2025 को सुधारों का वर्ष घोषित करने पर कहा कि इसे प्राप्‍त करने में डी आर डी ओ की महत्‍वपूर्ण भूमिका है।