सितम्बर 5, 2023 7:55 अपराह्न | राजनाथ

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान की परंपरा दुनिया की सबसे पुरानी परम्पराओं में से एक है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान की परंपरा दुनिया की सबसे पुरानी परम्पराओं में से एक है। यह स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और विश्व शांति के सिद्धांतों पर आधारित है। महर्षि दयानंद सरस्वती की दो सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर आज नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय में श्री सिंह ने कहा  कि वेदों में जलवायु परिवर्तन सहित विश्व के सामने आने वाली कई चुनौतियों का समाधान है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की जड़ें वैदिक काल में पाई जाती हैं, जहां सभा और समिति जैसी प्रतिनिधि प्रणालियां मौजूद थीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला