मार्च 16, 2026 10:56 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को रक्षा गोलमेज सम्मेलन के आयोजन के लिए बधाई दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को रक्षा गोलमेज सम्मेलन 2026 के आयोजन के लिए बधाई दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पहल सार्थक संवाद को बढ़ावा देती है और रक्षा व्यापार, सह-विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को प्रोत्साहित करती है। इसमें रक्षा अनुचर, नीति निर्माता, शिक्षाविद और भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधि एक साथ आए। श्री सिंह ने कहा कि भारत विश्व मित्र बनने के लिए प्रतिबद्ध है।