मार्च 3, 2026 1:15 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ईरान पर इजरायल के हमले के समर्थन का दावा गलत: सरकार

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान पर इजरायल के हमले का समर्थन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक ईकाइ ने बताया है कि यह दावा फर्जी है और वीडियो में डिजिटल छेड़छाड़ की गई है। इकाई ने यह भी कहा कि रक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सरकार ने नागरिकों से ऐसे वीडियो से सावधान रहने का आग्रह किया है।

पत्र सूचना कार्यालय ने नागरिकों से ऐसे भ्रामक कंटेंट की रिपोर्ट factcheck@pib.gov.in पर ईमेल या +918799711259 पर संपर्क करके करने का अनुरोध किया है।