फ़रवरी 25, 2026 5:46 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के दृढ़ संकल्प पर बल दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार के दृढ़ संकल्प पर बल दिया, जिससे स्थानीय उत्पादन और निर्यात दोनों को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने इस परिकल्पना को साकार करने में भारतीय राजनयिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। नई दिल्ली में भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत रक्षा उपकरणों के प्रमुख आयातक से लेकर निर्यातक बनने तक का लंबा सफर तय कर चुका है।