फ़रवरी 19, 2026 9:31 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में मिलान-2026 अभ्यास का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मिलन-2026 अभ्यास के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया। जो प्रतिष्ठित बहुपक्षीय नौसेनिक अभ्यास का प्रतीक है। सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संस्करण भारत को एक विश्वसनीय और जिम्मेदार समुद्री साझेदार के रूप में वैश्विक समुद्री समुदाय के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 74 देशों की भागीदारी के साथ, मिलन 2026 अब-तक का सबसे बड़ा और समावेशी संस्करण है।

मिलन 2026 का संचालन विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के तहत किया जा रहा है। 74 मित्र विदेशी देशों की नौसेनाएं इसमें भाग ले रही हैं, जिससे बड़े पैमाने पर बहुपक्षीय अभियानों का अनुभव और समुद्री सहयोग को मजबूती मिल रही है।